मुंबई : (Mumbai) पुणे पुलिस की टीम ने ड्रग माफिया ललित पाटिल मामले (drug mafia Lalit Patil case) में ससून अस्पताल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। ससून अस्पताल के कर्मचारी महेंद्र शेवटे पर ललित पाटिल को अस्पताल से फरार होने में मदद करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार ड्रग माफिया ललित पाटिल ससून अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम (Mumbai Police team) ने ललित पाटिल को चेन्नई के होटल से गिरफ्तार किया। गहन छानबीन के बाद बड़ा ड्रग सिंडिकेट सामने आया है। पुलिस का कहना है कि महेंद्र शेवटे ड्रग माफिया ललित पाटिल का खास था और वह उसका ड्रग सिंडिकेट संभालता था। फिलहाल पुलिस महेंद्र शेवटे से गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले में ससून अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।


