spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 227 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के काकचिंग , इंफाल वेस्ट, थौबल तथा टेंगनोपाल जिलों में कानून का उल्लंघन के सिलसिले में 227 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ एनएच -37 पर 383 तथा एनएच -2 पर 126 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है।

वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में कुल 138 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई है।

Explore our articles