spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला थम नहीं रहा। ब्रेंट क्रूड का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 1.17 डॉलर यानी 1.33 फीसदी उछलकर 89.10 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.13 डॉलर यानी 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 84.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Mumbai : मिरज मार्ग से दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

मुंबई : (Mumbai) अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और सेमीहाईस्पीड देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन जून के आखिर में बेंगलुरु से मुंबई...

Explore our articles