spot_img

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में कराया गया भर्ती

शिमला:(Shimla) हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ने पर आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरकारी आवास पर बुधवार रात करीब एक बजे के बाद अचानक पेट दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री को तुरंत आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है।

आईजीएमसी में अल्ट्रासाउंट समेत अन्य टेस्ट किए गए। जांच में पेट से संबंधित संक्रमण पाया गया है। उन्हें आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार है और वह कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

इस बीच मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थक व चाहने वालों में चिंता का माहौल बन गया। वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

कुछ माह पहले भी मुख्यमंत्री की तबीयत अचनाक बिगड़ गई थी। जून में मुख्यमंत्री ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाया था। वहां मुख्यमंत्री पांव दर्द की शिकायत के बाद चेकअप के लिए पहुंचे थे।

Explore our articles