spot_img

Dhamtari: राशन कार्डधारियों को राहत : सरकार ने फिर बढ़ाई ई-केवाइसी की अंतिम तारीख

धमतरी:(Dhamtari) केन्द्र सरकार एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड योजना के लिए राशनकार्डधारी सदस्यों का ई-केवाइसी करा रही है। यह प्रकि्रया प्रदेश में लंबे समय से जारी है, लेकिन राशनकार्डधारियों में ई-केवाइसी कराने दिलचस्पी नहीं है, यही वजह है कि अंतिम तिथि तक प्रदेश के सभी 33 जिलों के 90 लाख सदस्यों का ई-केवाइसी नहीं हुआ है, इसमें धमतरी जिले के दो लाख सदस्य शामिल है। जबकि 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित थी। स्थिति को देखते हुए अब शासन ने ई-केवाइसी के लिए तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है, ताकि छूटे हुए कार्डधारी सभी सदस्य राशन दुकानों में अपना ई-केवाइसी करा सके।

एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड योजना के तहत ई-केवाइसी कराने का सिलसिला प्रदेश समेत धमतरी जिले में मई 2023 से शुरू हुआ था। शुरूआत में राशनकार्डधारियों ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अब सदस्यों में ई-केवाइसी को लेकर दिलचस्पी नहीं है। यही वजह है कि चार माह बीत जाने के बाद भी धमतरी समेत प्रदेशभर के राशनकार्डधारियों का ई-केवाइसी पूरा नहीं हुआ है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त राशनकार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी कराने अंतिम तिथि निर्धारित था, इसके बावजूद धमतरी जिले में करीब दो लाख राशनकार्डधारी सदस्यों ने ई-केवाइसी नहीं कराया है। धमतरी में कुल आठ लाख 50020 सदस्यों का लक्ष्य मिला था, इसमें से छह लाख 55233 सदस्यों का हो चुका है। जबकि एक लाख 94787 सदस्यों का अभी तक ई-केवाइसी नहीं हुआ है। इसी तरह प्रदेश के सभी 33 जिलों में दो करोड़ 67 लाख हितग्राहियों का ई-केवाइसी कराना था, लेकिन इसमें से सिर्फ एक करोड़ 75 लाख सदस्यों का हुआ है। जबकि अंतिम तिथि के दिन तक 90 लाख सदस्य ई-केवाइसी से छूटे हुए थे, इसे ध्यान में रखते हुए और इन सदस्यों को वंचित न हो, ऐसे में शासन ने अब 30 सितंबर 2023 तक ई-केवाइसी के लिए तिथि बढ़ा दी है, ताकि छूटे हुए सदस्य आसानी से अपना ई-केवाइसी करा सके।

ई-केवाइसी कराने दिलचस्पी नहीं दिखा रहे

धतमरी के जिला खाद्य अधिकारी बीके कोर्राम ने बताया कि ई-केवाइसी कराने गांव-गांव में मुनादी कराई गई है। सेल्समेन व कर्मचारी लगे हुए है, लेकिन कार्डधारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। 30 सितंबर तक छूटे हुए कार्डधारियों को प्रेरित कर ई-केवाइसी कराने पूरा प्रयास रहेगा।

Mumbai : पूर्व मंत्री जयप्रकाश दांडेगावकर के बेटे आतिश दांडेगावकर भाजपा में शामिल

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता और पूर्व मंत्री जयप्रकाश दांडेगावकर के बेटे आतिश दांडेगावकर (Atish Dandegaonkar, son of Nationalist Congress...

Explore our articles