spot_img

Hisar : दुकान संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

हिसार : पुलिस की स्पेशल स्टाफ एवं शहर थाना की संयुक्त पुलिस टीम में राजगुरू मार्केट स्थित लेडिज सूट की दुकान में पर्ची डालकर संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार सायं एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचन शहर के न्यू योग नगर निवासी राहुल उर्फ गंजा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर थाना में बालाजी कलेक्शन के नाम से दुकान संचालक शास्त्री नगर निवासी राजेश सरदाना उर्फ बिट्टू ने शिकायत दी थी कि उसके व उसके पार्टनर बंटी की राजगुरू मार्किट में जय बाला जी कलेक्शन के नाम से लेडिज सूट की दुकान है। वे 18 अगस्त की शाम को दुकान बंद करके घर गए थे और अगले दिन सुबह उसके पार्टनर बंटी ने दुकान खोली तो दुकान के अंदर शट्टर के पास फर्श पर एक बंद लिफाफा मिला। बंटी ने उसे बुलाया और उसने लिफाफा खोल कर देखा तो अंदर एक चिट्ठी मिली। इसमें सुरेश ढंढूरिया के नाम से पांच दिन का टाइम देते हुए 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करके आरोपित राहुल उर्फ गंजा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ढंढूर निवासी सुरेश का भांजा है। यह कई वर्षों से इसके मामा के घर पर ही रहता था। आरोपित पिछले एक महीने से ढंढूर निवासी सुरेश के नाम पर बिट्टूू सरदाना से पैसे लेने के बारे में सोच रहा था और उसी के चलते उसके द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपित से आगामी पूछताछ जारी है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले में आरोपित अशोक खरात को 30 अप्रैल तक न्यायिक कस्टडी में भेजा

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक में हुए दुष्कर्म के चौथे मामले में शनिवार को जिला न्यायालय ने आरोपित अशोक खरात (Ashok Kharat) को...

Explore our articles