spot_img

Haridwar : भारी बारिश का रेड अलर्ट, हरिद्वार में गुरुवार को बंद रहेंगे स्कूल

हरिद्वार : बारिश को लेकर मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्न्याल ने कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए गुरुवार को अवकाश घोषित किया है। दो दिनों तक हरिद्वार के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन विभाग के अलावा सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है। उन्होंने भूमि कटाव वाले क्षेत्रों और गंगा के जलस्तर को लेकर 24 घंटे की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 22 से 26 अगस्त मौसम के पूर्वानुमान में हरिद्वार में रेड अलर्ट जारी कर भारी बारिश के अलावा आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को देखते हुए समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों के अलावा आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाडी केंद्र में 24 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे विद्यालय जिनमें परीक्षाएं संचालित हैं वह अपने समयानुसार परीक्षा करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले में आरोपित अशोक खरात को 30 अप्रैल तक न्यायिक कस्टडी में भेजा

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक में हुए दुष्कर्म के चौथे मामले में शनिवार को जिला न्यायालय ने आरोपित अशोक खरात (Ashok Kharat) को...

Explore our articles