spot_img

Mumbai : ठाणे में अनोखे घटनाक्रम में चोर भक्त ने हनुमान मंदिर की दानपेटी लूटी

मुंबई : ऐन श्रावण मास में ठाणे पूर्व में अनोखे घटनाक्रम में स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर मंदिर में दर्शन के अवसर पर आए एक सनकी भक्त ने हनुमान मंदिर की दानपेटी किसी चाबी से खोली और उसमें लोगों की दान की गई सारी राशि लूट ली । आज बुधवार सुबह कोपरी के हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और कोपरी पुलिस उस मानसिक संतुलन खो चुके भक्त की तलाश कर रही है।इस चोरी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है|

बताया जाता है कि साईंनाथ नगर, ठाणे ईस्ट कॉर्नर, स्टेशन के सामने स्थित पवनसुत हनुमान मंदिर की दान पेटी (23 अगस्त 2023 को सुबह 8:30 बजे) किसी अज्ञात चोर ने तोड़ दी है । अनुमान है कि इस चोर ने करीब 10 हजार से 15 हजार की नकदी और चिल्लर आदि जमा थी,सभी निकाल ली है । दिनदहाड़े चोरी करने वाला यह चोर सीसी टीवी कैमरे में स्पष्ट नजर आ रहा है।

आज बुधवार सुबह चोर को भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेकते और फिर डुप्लीकेट चाबी से दान पेटी का ताला खोलते देखा गया। इसके बाद एक या दो बार नहीं कई वार दान पेटी से पैसे निकालकर अपने साथ बैग में भर रहा है| हालांकि . कोपरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भी किया। मंदिर के पुजारी ने लोगों से अनुरोध किया है कि , यदि आपको यह चोर मिल जाए, तो कोपरी पुलिस स्टेशन से 022-25323800 पर संपर्क करें।

Explore our articles