जयपुर : मुहाना थाना इलाके मे भारतीय स्टेट बैंक में चोरी करने का प्रयास किया गया। पुलिस जानकारी में सामने आया कि बदमाश खिड़की तोड़कर बैंक के अंदर घुसा और बैंक की तलाशी के दौरान सीसीटीवी कैमरों के केबन तोड़ दिए। बैंक से नकदी हाथ नहीं लगने पर खाली हाथ ही बदमाश फरार हो गया। इस संबंध में बैंक प्रशासन की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दौसा निवासी अवधेश बिहारी ने मामला दर्ज करवाया है कि वह मुहाना मंडी स्थित एसबीआई बैंक शाखा के प्रबंधक है। बैंक को लॉक कर सभी कर्मचारी-अधिकारी अपने-अपने घर चले गए। देर रात बदमाशों ने बैंक में लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे। बैंक की तलाशी लेने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के केबल तोड़कर बंद कर दिए। बैंक से नकदी हाथ नहीं लगने पर खाली हाथ ही फरार हो गए। दो दिन की बैंक छुट्टी के बाद सोमवार सुबह शाखा खोली कर बैंक के अंदर जाने पर खिड़की और रिकॉर्ड रूम के बाहर गेट की कूंदी टूटी मिली। सीसीटीवी कैमरों को चैक करने पर एक चोर बैंक में खिड़की तोड़कर घुसते दिखाई दे रहा था और सात मिनट तक सर्वश्र रूम में घूमने के बाद उसे सीसीटीवी कैमरों के वायर तोड़ बंद कर दिया। बैंक में चोर के घुसने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।


