spot_img

Jaipur : पन्द्रह वर्षीय नाबालिग की हत्या कर शव कचरे के ढेर में फेंका

जयपुर : सांगानेर थाना इलाके में पन्द्रह वर्षीय एक नाबालिग लड़के की हत्या कहीं ओर से शव को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया कि शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हत्यारे की तलाश कर रही है।

थानाधिकारी मदन लाल ने बताया कि सांगानेर के रहने वाले चांद (15) पुत्र जमील अली की हत्या हुई है, जो कचरा बीनने का काम करता था। मंगलवार सुबह थाना इलाके में स्थित सेक्टर-5 सांगानेर स्थित कचरे के ढेर में उसका शव पड़ा मिला। नाबालिग लड़के की लाश मिलने का पता चलने पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक बालक चांद की हत्या किसी दूसरे जगह पर की गई है। मरने से पहले रस्सी से उसके हाथ बांधे गए थे। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी मिले हैं।

प्रथम दृष्टया अंदरूनी चोट के चलते ही चांद की मौत हुई है। हत्या के बाद उसके हाथ से रस्सी खोल दी गई। देर रात शव को किसी वाहन से ठिकाने लगाने के लिए कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है।

Explore our articles