spot_img

Araria: मादक पदार्थ उन्मूलन दिवस पर निकली प्रभात फेरी

अररिया:(Araria) अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ उन्मूलन दिवस के मौके पर लोगों में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान को लेकर अररिया में सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई।जिसमे अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह,सदर एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर,एसडीपीओ रामपुकार सिंह,नगर थानाध्यक्ष शिवशरण सिंह समेत पुलिस के अधिकारी और जवानों के साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

अररिया टाउन हाल से निकली प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों का परिक्रमा करते हुए पुनः टाउन हॉल में आकर समाप्त हुई।प्रभात फेरी के दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान को लेकर नारेबाजी की गई।इसके बाद टाउन हॉल में स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे विभिन्न वर्गों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और मादक पदर्थों के सेवन से होने वाले नुकसान को लेकर जनजागरूकता हेतु पेंटिंग करने के साथ वाद विवाद प्रतियोगिता में अपने अपने विचार प्रकट किए। निर्णायक मंडल द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता में चयनित सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Explore our articles