spot_img

New Delhi : इंडिगो विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली : इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-देहरादून फ्लाइट की इंजन में खराबी आने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरलाइन के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट का इंजन अचानक फेल हो गया। पायलट ने तत्काल विमान को वापस लिया और दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अभी तक इस विमान के लौटने के कारणों की पुष्टि नहीं की है।

Explore our articles