spot_img

Kathmandu: राम के बिना नेपाल, सीता के बिना भारत अधूरा: मंत्री सुदन किरांती

काठमांडू:(Kathmandu) नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयनमंत्री सुदन किरांती ने कहा है कि राम के बिना नेपाल और सीता के बिना भारत अधूरा है। नेपाल और भारत एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। किरांती ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज लुंबिनी में आयोजित कार्यक्रम में यह टिप्पणी की ।

मंत्री किरांती की यह महत्वपूर्ण टिप्पणी तब आई है जब भारतीय फिल्म आदिपुरुष में सीता की जन्मभूमि के संवाद के कारण काठमांडू में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

किरांती ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए यह जरूरी है कि उन मुद्दों पर विचार किया जाए जो परस्पर जुड़े हुए हैं और जिनका सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की भारत यात्रा ने नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को फिर से स्थापित किया है। उन्होंने कहा योग मानव कल्याण का ज्ञान है। कार्यक्रम में नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी शामिल हुए।

Jammu : सेना प्रमुख ने नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा, ऑपरेशन की तैयारियों का लिया जायजा

जम्मू : (Jammu) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर का दौरा किया और वहां ऑपरेशनल तैयारी...

Explore our articles