spot_img

Begusarai: बेखौफ अपराधियों ने उप सरपंच पति को मारी गोली

बेगूसराय:(Begusarai) बेगूसराय में प्रशासन की लाख कड़ाई के बाद भी गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात भी बेखौफ अपराधियों ने पंचायती के लिए बुलाकर एक उपसरपंच पति को गोली मारकर घायल कर दिया।

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर-दो की है। घायल स्थानीय निवासी बंगाली प्रसाद यादव के पुत्र चंदेश्वरी यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां समाचार भेजे जाने तक गोली पीठ में फंसी हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात में पैसा लेनदेन का पंचायत करने के लिए महेश तांती ने उपसरपंच पति को बुलाया। इसी दौरान कैलू यादव के पुत्र अमित यादव नाम का अपराधी पीठ में गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

इसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली मारने वाला अपराधी अमित यादव संदिग्ध प्रवृत्ति का है। कुछ दिन पहले ही शराब मामले मे जेल से वापस आया है। उसने उप सरपंच पति को ही जेल भेजने का जिम्मेदार मानकर गोली मारी है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने रविवार की सुबह बताया कि रात में पंचायत करने के दौरान गांव के ही अमित कुमार यादव द्वारा उप सरपंच पति चंदेश्वरी यादव को गोली मारने की सूचना मिली। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि थाना द्वारा घटना का सत्यापन किया गया। आरोपी अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। फिलहाल वकील यादव एवं बिट्टू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Explore our articles