मात्र आपात फ्लाइट के लिए खुला रहा हवाईअड्डा
अहमदाबाद : बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर सौराष्ट्र की हवाई सेवाओं पर पड़ा। दो दिन हवाई सेवा पूरी तरह से बंद रही। हवाई अड्डा प्रशासन ने आपात लैंडिंग की स्थिति में हवाईअड्डे को तैयार रखा था। मौसम साफ होने के बाद दोबारा विमान सेवा शुरू की जाएगी।
चक्रवाती तूफान का सर्वाधिक असर कच्छ, द्वारका, जामनगर, पोरबंदर और मोरबी जिलों पर पड़ा। तेज हवाओं के कारण गुरुवार और शुक्रवार को विमान सेवा बंद रही। जामनगर और राजकोट समेत हवाईअड्डों पर महज इमरजेंसी फ्लाइट के उड़ान की अनुमति रही। सभी फ्लाइट सेवाओं को रद्द कर दिया गया। चक्रवाती तूफान के कारण भुज, जामनगर और राजकोट हवाईअड्डे पर अस्थाई तौर पर फ्लाइट ऑपरेशन स्थगित की गई है। जामनगर एयरपोर्ट ऑथरिटी के अनुसार हाल महज इमरजेंसी फ्लाइट ही उड़ने की अनुमति है। हाल सम्पूर्ण ध्यान बचाव कार्य पर दिया गया है। इसके लिए पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था कराई गई है। हवाई अड्डे पर एक भी विमान पार्क नहीं किया गया है। राजकोट हवाईअड्डे पर शुक्रवार की सभी उड़ान रद्द कर दी गई। इसी तरह भुज हवाईअड्डे पर भी सभी उड़ान रद्द कर दी गई। हालांकि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा चालू रखा गया।


