spot_img

Aizawl : मिजोरम में पांच करोड़ की हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

आइजोल: (Aizawl) असम राइफल्स और आइजोल की स्पेशल नारकोटिक्स पुलिस ने मिजोरम में 1.026 किग्रा हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर जेमाबाउक क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापा मारा। एक ड्रग्स तस्कर के पास से 88 साबुनदानी में भरकर रखे गये हेरोइन को जब्त किए गए है। साबुनदानी से 1.026 किग्रा हेरोइन जब्त की गई। मिजो पुलिस ने बताया कि जब्त हेरोइन की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है।इस मामले में चाम्पाई जिला के मिंगथान सांगा और लालसंगा नामक दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

Explore our articles