spot_img

Abuja: नाइजीरिया में नौका दुर्घटना, 150 की मौत

अबुजा:(Abuja) नाइजीरिया में ह्रदयविकार नौका दुर्घटना में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई। भार क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही यह नाव बुधवार सुबह नदी में पलट गई। गोताखोर बाकी लोगों को तलाश रहे हैं। यह नाव ठसाठस भरी थी।

पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी के मुताबिक यह हादसा उत्तरी नाइजीरिया में हुआ है। नदी में नौका हादसे का शिकार हुए यह लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा, हताहत लोगों की संख्या बढ़ सकती है। इस नाव में करीब 180 लोग सवार थे।

राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के स्थानीय प्रबंधक यूसुफ बिरमा ने संवाददाताओं को बताया कि नाव मध्य नाइजर राज्य और उत्तर-पश्चिम केब्बी राज्य में वारा के बीच नदी में पलटी। अब तक 20 लोगों को जीवित बचाया गया है।

Explore our articles