spot_img

Latehar : लातेहार में नक्सलियों के छिपाए हथियार बरामद

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकाखाड़ गांव के निकट पहाड़ी पर सीआरपीएफ के जवानों ने छापामार कर नक्सलियों के छिपा कर रखे गए हथियार, आईईडी बम तथा अन्य सामान बरामद किया है। बरामद आईडी बम को सुरक्षाबलों ने जंगल में ही निष्क्रिय कर दिया । सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट केडी जोशी को सूचना मिली थी कि बोकाखाड़ के आसपास के पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों ने हथियार तथा बम छिपाकर रखे गए हैं। इस सूचना के बाद सीआरपीएफ 214 बटालियन के अलावा सीआरपीएफ 11 बटालियन और 112 बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से छापामारा। इस दौरान जवानों ने पहाड़ी पर एक स्थान पर गड्ढे में छुपाकर रखे हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया। इसमें एक राइफल, एक कट्टा, भारी मात्रा में आईईडी बम, नक्सली साहित्य तथा अन्य सामान शामिल है। छापामारी अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ 214 बटालियन के उप कमांडेंट संदीप कुमार शर्मा तथा उप कमांडेंट मयूर पी कर रहे है।

Explore our articles