नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां के अनुसार उनकी चार साल की बच्ची के साथ स्कूल के ही एक शख्स से छेड़छाड़ की। बच्ची ने मां को इसकी जानकारी दी, तो अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर इसका विरोध जताया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।
मासूम के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद गुरुवार को अभिभावकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल परिसर में जमकर हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अभिभावकों को शांत कराने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार 9 मई को स्कूल परिसर में 4 साल की मासूम के साथ ही छेड़छाड़ की गई थी। 10 मई को मासूम को नहलाने के दौरान उसने अपनी मां से घटना के बारे में जानकारी दी। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए. घटना से आक्रोशित अभिभावक गुरुवार को स्कूल पहुंचे और और आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को शांत कराया और आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित की पहचान सुल्तानपुरी निवासी सुनील (43) के रूप में हुई है। आरोपित स्कूल में परासी के पद पर कार्यरत है।


