spot_img

Dharamsala : ‘द केरल स्टोरी’ का विरोध करने वालों को तय करना है कि वह किसके साथ खड़े हैं: अनुराग ठाकुर

धर्मशाला : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को दिखाने पर कुछ राज्यों में लगाया जा रहा प्रतिबंध सही नही है। उन्होंने कहा कि बेशक ऐसे राज्य इसे टैक्स फ्री न करें लेकिन इस पर प्रतिबंध न लगाएं क्योंकि लोगों को सच्चाई से रू-ब-रू होने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने पहले ‘कश्मीर फाईल्स’ का विरोध किया अब इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले लोग यह बताएं कि क्या वह उन आंतकी संगठनों के साथ खड़े हैं जो बेटियों को धर्मांतरण के लिए मजबूर कर उनसे गलत काम करवाते हैं। उन्होंने कहा कि यह विरोध करने वालों को तय करना है कि क्या वह भारत की उन मजबूर बेटियों के साथ खड़े हैं या फिर भारत की सुरक्षा के साथ खड़े हैं या फिर उन आंतकी संगठनों के साथ खड़े हैं। यह निर्णय उन राजनीतिक दलों को लेना है जो तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। अनुराग ठाकुर धर्मशाला में बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

दिल्ली में जंतर मंतर पर खिलाड़ी धरने पर बैठे खिलाड़ियों के मामले में अनुराग ठाकुर ने उनसे धरना समाप्त करने का आहवान किया है। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने दें तथा धरना खत्म करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में एडहाॅक कमेटी का गठन किया गया है और जांच चल रही है।

क्रिकेट स्टेडियम और क्रिकेट से बढा धर्मशाला का पयर्टन कारोबार

धर्मशाला में आईपीएल मैचों को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह बीसीसीआई और आईपीएल प्रबंधन का आभार प्रकट करते हैं। इतने लंबे अरसे के बाद धर्मशाला को आईपीएल मैच मिले हैं जिससे धर्मशाला में पयर्टन और खेलों को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि 2007 के पहले धर्मशाला में पयर्टकों का ग्राफ क्या था और अब क्या है यह इसी बात से पता चलता है कि पहले कांगड़ा के लिए एक आधी फलाइट आती थी लेकिन आज प्रदेश में सबसे अधिक फलाइट धर्मशाला के लिए आ रही हैं। पहले गिने चुने बड़े होटल थे, आज फाइव स्टार होटल बने हैं। आईपीएल मैचों को पूरी दुनिया में देखा जाता है और इसी बजह से धर्मशाला और हिमाचल की खूबसूरती और संस्कृति पूरा विश्व देखता है जिससे पयर्टन को एक नई उड़ान मिलेगी। इसके लिए क्रिकेट स्टेडियम और क्रिकेट का बड़ा योगदान है।

हिमाचल में भी राजस्थान की तरह कांग्रेस का मनमुटाव जगजाहिर

हिमाचल में भी राजस्थान की तरह ही सरकार के मंत्रियों और सीपीएस सहित विधायकों में मनमुटाव सामने आ रहा है। सरकार बनने के पांच महीने बाद ही यह बताने की जरूरत पड़ रही है कि मंत्री कौन है, इसका मतलब पावर कहीं ओर से चल रही है और मंत्री नाम के हैं। इस मौके पर उनके साथ सांसद किशन कपूर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Explore our articles