मंदसौर : बेमौसम बारिश का दौर खत्म होते ही मंदसौर जिले में गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, मंगलवार को भी इसी तरह भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री रहा। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार का दिन इस सीजन के सबसे गर्म दिन रहा।
मंगलवार को भी तापमान ऐसा ही बना रहा, हालांकि मोचा चक्रवात की वजह से दोपहर तक तेज गर्मी तो शाम तक मौसम बदला दिखाई दिया। इस दौरान जिले में रात के समय कही कही बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। अगले कुछ दिनों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। मोचा तूफान का असर खत्म होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी आएगी।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। तूफान को श्मोचाश् नाम दिया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार सामान्य से ज्यादा रहेगी। चक्रवाती तूफान मोचा का असर खत्म होने के बाद गर्मी तेज हो जाएगी। 15 मई तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।


