spot_img

Jammu: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य मुगल रोड बर्फबारी के कारण बंद

जम्मू: (Jammu) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jammu-Srinagar National Highway) पर आज (शनिवार) यातायात सामान्य है। मुगल रोड बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 6 बजे से हल्के वाहनों को जम्मू से श्रीनगर तथा श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है।

इन वाहनों के गुजरने के बाद भारी वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जाएगा। आखिर में सुरक्षा बलों के वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि तय समय के बाद किसी भी वाहन को राजमार्ग पर आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान मुगल रोड से बर्फ हटाई जा रही है। यहां गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है।

Explore our articles