spot_img

Washington: अमेरिका ने किया भारत-चीन के बीच बातचीत का समर्थन, सीमा विवाद पर रुख दोहराया

वाशिंगटन: (Washington) अमेरिका (Washington) ने भारत और चीन के बीच बातचीत का समर्थन किया है। साथ ही भारत के साथ खड़े होने की बात कहते हुए सीमा विवाद पर अपने पुराने रुख पर कायम रहने की बात दोहराई है।

अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि चीन और भारत के बीच चल रहे सीमा विवाद पर अमेरिका अपने रुख से पीछे नहीं हटा है। अमेरिका आज भी पुराने रुख पर कायम है। उन्होंने कहा कि सीमा विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत होना जरूरी है। हालांकि उन्होंने चीन की मंशा पर सवाल भी खड़े किये। उन्होंने कहा कि चीन इन वार्ताओं को गंभीरता से ले रहा है, इस बात के प्रमाण बहुत कम मिले हैं। दरअसल जो दिख रहा है, वह इसके उलट है। भारत और चीन की सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर होने वाले चीन का हस्तक्षेप नियमित रूप से देखा जा सकता है।

लू ने भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि चीन और भारत के बीच कैसे भी संबंध रहें, अमेरिका हमेशा भारत के साथ खड़ा है। इस मामले में भारत हमेशा अमेरिका पर पूरा भरोसा रख सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने वर्ष 2020 में गलवान संकट के दौरान भारत के सात अपनी दोस्ती का सबूत दिया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका आने वाले वर्षो में भारत के साथ रिश्ते को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा। इसके लिए आपस में संबंधों के विस्तार के नए अवसर भी तलाशे जाएंगे।

Raipur : खड़गे की टिप्पणी से करोड़ों जनभावनाएं आहतः साय

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) की...

Explore our articles