spot_img

New Delhi : पीएफआरडीए ने ओम्बुड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाई

नयी दिल्ली : पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने ओम्बुड्समैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा को पांच साल बढ़ाकर 70 साल कर दिया है।

अभी तक पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण नियमन, 2015 के तहत ओम्बुड्समैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 वर्ष निर्धारित थी।

सोमवार को अधिसूचित गजट के मुताबिक, पीएफआरडीए ने अपने नियम को संशोधित कर ओम्बुड्समैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा को 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दिया है।

सरकारी गजट में प्रकाशित होने के साथ ही यह संशोधन प्रभावी हो जाएगा।

पीएफआरडीए का ओम्बुड्समैन पेंशन संबंधी शिकायतों पर विचार कर उनका समाधान देता है। उसका कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से तीन साल का होता है।

Explore our articles