spot_img

Palghar : महाराष्ट्र पुलिस ने पालघर में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किए

पालघर : महाराष्ट्र में तस्करी कर लाये जा रहे प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों को पुलिस ने पालघर जिले में जब्त किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए गुटखा और तंबाकू उत्पादों की कीमत 11.66 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।पुलिस अधिकारी के अनुसार 13 मार्च को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर जांच चौकी पर एक छोटे ट्रक से यह जब्ती की गई। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Jammu : सेना प्रमुख ने नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा, ऑपरेशन की तैयारियों का लिया जायजा

जम्मू : (Jammu) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर का दौरा किया और वहां ऑपरेशनल तैयारी...

Explore our articles