spot_img

Kaushambi : लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले दो व्यक्तियों को उप्र पुलिस ने गिरफ्तार किया

कौशांबी: (Kaushambi) चमत्कार के जरिए बीमारी ठीक करने का लोभ देकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि जिले के सैनी थाना क्षेत्र के घुमाई गांव के चौकीदार ने सोमवार, छह फरवरी को सूचना दी कि गांव में कुछ लोगों के द्वारा सामूहिक सभा कर ग्रामीणों को बीमारी ठीक कराने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और ईसाई धर्म अपनाने को कहा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सैनी थाना अंतर्गत गण धुमाई निवासी गेंदालाल और हीरालाल को गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध धारा 3/5 धर्म संपरिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles