spot_img

Mangaluru: विषाक्त भोजन : कर्नाटक में 137 छात्र अस्पताल में भर्ती

मंगलुरु : कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी हॉस्टल (A private hostel in Mangaluru) में रह रहे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 137 छात्र कथित रूप से रात में विषाक्त भोजन के सेवन के कारण बीमार पड़ गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। भोजन विषाक्तता के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles