spot_img

Kaushambi : कौशांबी में डेढ़ माह की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत

कौशांबी: (Kaushambi) जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ सो रही डेढ़ माह कि बच्ची बिस्तर से संदिग्ध हालत में गायब हो गई और खोजबीन करने पर वह घर के बाहर पानी की टंकी में मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की रविवार देर रात सूचना मिली कि पिपरी थाना क्षेत्र के तरनी गांव निवासी अविनाश पाल की पत्नी कविता अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ सो रही थी। देर रात कविता की नींद खुली तो बच्ची उनके बगल में नहीं थी। बच्ची के गायब होने की बात पर परिवार और आस-पड़ोस के लोग उसे खोजने लगे।

पुलिस को भी सूचना दी गई, बच्ची की खोजबीन करते समय घर के बाहर बनी पानी की टंकी मैं झांक कर देखा गया तो बच्ची टंकी में पड़ी मिली।एसपी ने बताया कि बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles