spot_img

AKOLA : कृषि के छात्रों को क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए : कोश्यारी

अकोला : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को कहा कि कृषि के छात्रों को नौकरियों के पीछे भागने के बजाय क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए। राज्यपाल डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित कर रहे थे। कोश्यारी ने कहा कि कृषि के छात्रों को सिर्फ नौकरी के पीछे भागने के बजाय देश के कृषि विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, कृषि शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाएगी क्योंकि कृषि देश का सबसे बड़ा क्षेत्र है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान सभी व्यवसाय बंद हो गए थे, लेकिन कृषि क्षेत्र कभी नहीं ठहरा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को अपना शोध सीधे किसानों तक पहुंचाना चाहिए। इस अवसर पर कुलपति डॉ. शरद गदख ने कहा कि भविष्य में विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक जिले के एक गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा और वहां कृषि एवं अन्य विकास गतिविधियों को क्रियान्वित किया जाएगा। कुल 4,327 छात्र दीक्षांत समारोह का हिस्सा थे जिसमें 30 पीएचडी धारक, 23 स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों के 1,922 छात्र शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles