spot_img

Prayagraj : गणतंत्र दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, मुफ्त उपचार कर बांटी गई दवाई

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर करेली के विभिन्न इलाकों में डाक्टरों व स्टाफ के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति के तरानों संग झूमते-गाते डाक्टर्स, नर्स व स्टाफ ने भारतीयता की अलख जगाई। नाज़ मल्टिस्पेशियलीटी हास्पिटल एवं आई हास्पिटल की ओर से डाक्टर नाज़ फात्मा ने झंडा फहराया और राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगा यात्रा निकाली। करेली के क्षेत्रों में भ्रमण कर पुनः तिरंगा यात्रा हास्पिटल पहुंची।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को स्वास्थ्य व साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। दूसरी तरफ नाज़ हास्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच व नेत्र जांच शिविर भी लगामा गया, जिसमें वरिष्ठ डाक्टर्स द्वारा निशुल्क परामर्श दवाई दी गई। इस दौरान यूरिक एसिड, ब्लड शुगर, थाइराइड की निशुल्क जांच की गई। तिरंगा यात्रा में डाक्टर नाज़ फात्मा, डाक्टर नाज़िम, एमडी अमित यादव, डाक्टर ईशान ज़ैदी, डाक्टर हरदीप कौर, डाक्टर जमशेद अली, डाक्टर आरिफा, डाक्टर अभिषेक कनौजिया, डाक्टर नावेद अली, मैनेजर सैय्यद मोहम्मद अस्करी, मोहम्मद परवेज़, मोहम्मद वासिक़, शिवम यादव, शम्स ताज, आतिफ, आदिल, अल्ताफ, फरज़ंद, इफ्तेखार, सीमा, ज़ारा फरीन, अर्शिया, पूनम, फहमीना, शुभेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles