spot_img

Mumbai : ‘कलर येलो प्रोडक्शन्स’ और ‘चलचित्र मंडली’ ने फिल्म ‘झिम्मा’ के सीक्वल की घोषणा की

मुंबई: (Mumbai) फिल्म निर्माता आनंद एल. राय की ‘कलर येलो प्रोडक्शन्स’ और ‘चलचित्र मंडली’ ने 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में शामिल रही ‘झिम्मा’ का सीक्वल बनाने की मंगलवार को घोषणा की।हेमंत ढोमे द्वारा निर्देशित ‘झिम्मा’ विभिन्न आयुवर्ग और अलग-अलग सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की सात महिलाओं की कहानी है, जो एक साथ जीवन का जश्न मनाती हैं।‘झिम्मा’ के सीक्वल का निर्देशन भी ढोमे ही करेंगे। राय और क्षिती जोग इसके निर्माता होंगे।

राय ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम एक और मराठी फिल्म करने को लेकर उत्साहित हैं। पहली फिल्म को काफी सफलता मिली थी और 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म में एक अच्छा संदेश दिया गया था, जो दर्शकों तक पहुंचा और इसलिए ही ‘चलचित्र मंडली’ और हमने आप लोगों के लिए ‘झिम्मा 2’ बनाने का फैसला किया। मैं हेमंत और क्षिती के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं।’’ढोमे ने उम्मीद जताई कि ‘झिम्मा 2’ पहली फिल्म से भी बेहतर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles