spot_img

Prayagraj : रेलवे ट्रैक पर मिला स्नातक के छात्र का शव, बीमारी से था परेशान

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj)
मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। सूचना पर पहुंची ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राथमिक स्तर पर की गई जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक हादसे का शिकार हुआ है या फिर उसने आत्महत्या की है।

जानकारी के मुताबिक कीडगंज निवासी रामनरेश का बेटा शांतनु कुमार निषाद (20) कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम वह घर से बाहर निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। बेटे के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इधर, बुधवार को सुबह उसका शव मुट्ठीगंज में रेलवे ट्रैक पर पाया गया।
ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर तमाम स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई और इसकी जानकारी परिजनों को भेजी। मौके से मृतक शांतनु का मोबाइल भी बरामद हुआ है। प्राथमिक छानबीन में पुलिस को पता चला कि शांतनु बीमार चल रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान रहता था। पुलिस ने शव को चीरघर भेजते हुए आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

New Delhi : इस्पात क्षेत्र के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के इस्पात और धातु उद्योग के जतिंदर मेहरा (Jatinder Mehra) का 24 फरवरी को निधन हो गया। वह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles