spot_img

ULHASNAGAR : उल्हासनगर शहर को 50 एमएलडी अतिरिक्त पानी देने की जोरदार मांग

उल्हासनगर : उल्हासनगर 141 विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार आयलानी ने नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान उल्हासनगर शहर को 50 एमएलडी अतिरिक्त पानी देने की जोरदार मांग कि है। इस बारे में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। और जल्द से जल्द इस मांग को मंजूर करने का वादा भी किया है। उल्हासनगर शहर एक औद्योगिक शहर है और शहर में कई महत्वपूर्ण बाजार हैं। इसके साथ शहर की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं उल्हासनगर शहर को मुंबई के बाद दूसरे सबसे घनी बस्ती वाला शहर के रूप में जाना जाता है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए वर्तमान में शहर में उपलब्ध जलापूर्ति पर्याप्त नहीं है।
इस दंडात्मक शुल्क को माफ किया जाय
पानी की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उल्हासनगर विधानसभा के विधायक कुमार आयलानी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के अलावा संबंधित मंत्रियों से शहर में 50 एमएलडी पानी बढा कर आपूर्ति करने की मांग लगातार करते रहे। यह मामला 2005 से प्रलंबित है और इस जलापूर्ति को बढ़ाने के लिए जलसंपदा व एमआईडीसी के साथ तुरंत एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने चाहिए। एमआईडीसी के माध्यम से उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाती है। इसमें महानगर पालिका को वसूले जाने वाले बिल पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाता है और 100 करोड़ से अधिक का बकाया व जुर्माना शुल्क होता है। इस दंडात्मक शुल्क को माफ किया जाय। ऐसी मांग कुमार आयलानी ने नागपुर के अधिवेशन में किया है। इस बारे में उल्हासनगर शहर को बढ़ी हुई जलापूर्ति, दंडात्मक कर के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री कक्ष में संबंधित विभाग के साथ विशेष बैठक आयोजन किया जाएगा। ऐसा आश्वासन राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दिया है। विधानसभा की चर्चा में विधायक कुमार आयलानी, गणपत गायकवाड़, डॉ. बालाजी किणीकर , किसन कथोरे ने भी शामिल रहे।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles