
ठाणे : ठाणे के टिकुजीनीवाडी में स्थित एक सात मंजिली इमारत के तल मेरे पर स्थित फ्लैट का दरवाजा लॉक हो हो जाने के कारण घर के अंदर ही 78 वर्षीय वृद्ध महिला फंस गई। इस संदर्भ में ठाणे मनपा आपत्ति व्यवस्थापन विभाग को सूचित किया गया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और वृद्धा महिला को सुरक्षित निकाल लिया। यह घटना गुरुवार को सवेरे 6:30 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार हॅपीवैली कॉम्प्लेक्स, टिकुजीनी वाडी, मानपाडा, ठाणे, (प.) स्थित इमारत क्रमांक 22 के तलमजले पर एक फ्लैट का दरवाजा लॉक हो गया। जिस कारण श्रीमती दिवाकर नामाख वृद्ध महिला घर के अंदर फंस गई । घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वहां पहुंचे और उन्होंने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर वृद्ध महिला को घर से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। बाद में इस महिला को उनके बेटों के हवाले कर दिया गया।


