spot_img

BHADOHI : फर्जी नंबर वाली बोलेरो पर प्रदेश सरकार का स्टीकर लगाकर रौब गांठता था शातिर

चेकिंग के दौरान गोपीगंज पुलिस टीम ने दबोचा, तलाशी में पिस्टल व कारतूस बरामद

सत्येंदर् द्विवेदी
भदोही : वाहनों की चेकिंग के दौरान गोपीगंज पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बरामद बोलेरो पर अंकित नंबर फर्जी पाया गया। इसके अलावा गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार का स्टीकर लगा मिला। तलाशी ली गई तो अभियुक्त पिस्टल से लैश मिला। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया है।
गोपीगंज पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ के पास बीती रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्टीकर वाली एक बोलेरो को रोका गया। जांच की गई तो उसपर अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी पाया गया। फर्जी नंबर और गाड़ी के आगे-पीछे प्रदेश सरकार का स्टीकर लगा होने पर पुलिस ने तत्काल आरोपी संतोष कुमार उपाध्याय पुत्र राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय (निवासी बेलहुआ, थाना ऊंज) को बोलेरो सहित गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर मय 04 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि बरामद पिस्टल व गलत तरिके से लगाये हुए स्टीकर का उपयोग लोगों पर रौब दिखाने के लिए करता था। गोपीगंज पुलिस ने धारा- 170, 420, 467, 468, 471 व धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles