
पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर किया आरोपी को गिरफतार
भिवंडी : भिवंडी के फातिमा नगर इलाके में बीती रात एक होटल मालिक की उसके दोस्त द्वारा निर्मम हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है जिस कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई है । पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मिली शहर के फातिमा नगर इलाके में 60 फूट रोड पर रियाज चाई नाम से होटल चलाने वाला 25 वर्षीय मोहम्मद शमीम उर्फ सलमान रहवासी शानदार मार्किट को बीती रात किसी ने अज्ञात कारणों से बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया था । जिस की जानकारी होने पर इस इलाके के समाजसेवक साजू सिद्दीकी ने इस वारदात की शांति नगर पुलिस को सूचना दी थी । सूचना मिलते ही शांति नगर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई । और जब पुलिस ने होटल का दरवाज़ खोला तो मृतक शमीम का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
पोस्टमार्टम के लिए स्व.इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया
पुलिस ने अनिवार्य पंचनामा करने के बाद शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए स्व.0इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया और वहा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच सुरू कर दी । जिस के आधार पर पुलिस ने मृतक शमीम के दोस्त असलम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है । हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक शमीम अंसारी ने हाल ही में पार्टनरशिप में होटल शुरू किया था । पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है । हत्या के सही कारणों का खुलासा जल्द करने का पुलिस ने दावा किया है।


