spot_img
Home crime news MUMBAI : मुंबई में युवक ने किशोरी का अपहरण किया, पुलिस ने...

MUMBAI : मुंबई में युवक ने किशोरी का अपहरण किया, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर ढूंढा

0
337

मुंबई : मुंबई के बांद्रा उपनगर से 14 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारी के मुताबिक, किशोरी के अपहरण के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी युवक(18) का पता लगा लिया।दरअसल, मुंबई के एक व्यवसायी की बेटी रविवार तड़के बांद्रा स्थित अपने आवास के पास से लापता हो गई थी।पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद उसका पता लगाने के लिए पुलिस और अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई।पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया और पाया कि एक युवक लड़की को अपने साथ ले गया था।रविवार रात पुलिस ने उपनगर दहिसर से युवक के कब्जे से लड़की को छुड़ा लिया।पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।