spot_img
Home latest Bhayandar : आफरीन बनीं मीरा-भाईंदर की पहली महिला विरोधी पक्ष नेता

Bhayandar : आफरीन बनीं मीरा-भाईंदर की पहली महिला विरोधी पक्ष नेता

0
22
Bhayandar: Afreen Becomes Mira-Bhayandar's First Female Leader of the Opposition

विनय दूबे
भाईंदर : (Bhayandar)
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (Mira-Bhayandar Municipal Corporation) के इतिहास में पहली बार किसी महिला को विरोधी पक्ष नेता का दायित्व मिला है। कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता मुझफ्फर हुसैन की पुत्री तथा नगरसेविका सैय्यद आफरीन मुझफ्फर हुसैन (Corporator Sayyad Afreen Muzaffar Hussain—daughter of senior Congress leader and former MLA Muzaffar Hussain) निर्विरोध विरोधी पक्ष नेता चुनी गई हैं। मनपा मुख्यालय की पहली मंजिल पर उनके नए कार्यालय का उद्घाटन उनकी दादी एवं पूर्व उपमहापौर नूरजहां बेगम नजर हुसैन (former Deputy Mayor Noorjahan Begum Nazar Hussain) तथा उनके पिता मुझफ्फर हुसैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मनपा में महिला नेतृत्व को मिला नया आयाम
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी महिला को विरोधी पक्ष नेता का पद मिला है। नगरसेविका के रूप में आफरीन अपने वार्ड में पानी, सड़क, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन जैसे जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रही हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली के कारण उन्हें एक प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है।

जिम्मेदारी को प्राथमिकता, सत्ता को नहीं
कार्यालय उद्घाटन के बाद आफरीन ने कहा कि विपक्ष का कार्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि शहर के विकास के लिए रचनात्मक सुझाव देना भी है। उन्होंने कहा की यह पद मेरे लिए सत्ता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। मैं शहर की हर महिला और हर नागरिक की आवाज बनकर काम करूंगी। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर मनपा प्रशासन को जवाबदेह बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।

महापौर ने दी शुभकामनाएं
महापौर डिंपल मेहता (Mayor Dimple Mehta) ने आफरीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मबल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उम्मीद जताई कि सत्ता पक्ष एवं विपक्ष मिलकर शहर के विकास को नई दिशा देंगे।

तीन पीढ़ियों की जनसेवा की परंपरा
पूर्व विधायक मुझफ्फर हुसैन ने इस अवसर को भावुक क्षण बताते हुए कहा कि इससे पहले उनकी माता और वह स्वयं इस मनपा में उपमहापौर रह चुके हैं।उन्होंने कहा कि आज मेरी बेटी आफरीन इसी मुख्यालय में विरोधी पक्ष नेता बनी है। यह केवल हमारे परिवार का नहीं, बल्कि शहर की जनता के विश्वास का सम्मान है। एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को जनता ने सेवा का अवसर दिया है, इसके लिए मैं शहरवासियों का आभारी हूं। उन्होंने आफरीन को संदेश देते हुए कहा कि पद बड़ा नहीं होता, जनता का दुख बड़ा होता है। हमेशा लोगों की आवाज बनकर काम करना। नगरसेवक जय ठाकुर (Jai Thakur) ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर आफरीन की अच्छी पकड़ है। उनके नेतृत्व में विपक्ष और अधिक प्रभावी तथा जनहित के मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाएगा।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यालय उद्घाटन समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के अनेक नगरसेवक, पूर्व महापौर, महिला पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। यह अवसर मीरा-भाईंदर की राजनीति में महिला नेतृत्व के एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।