spot_img

Odisha : ओडिशा के बालासोर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Odisha: Three killed in road accident in Odisha's Balasore district

बालासोर:( Balasore) ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को एक तेल टैंकर से दो वाहनों की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर राधाबल्लवपुर इलाके के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब दो एसयूवी में से एक तेल टैंकर से टकरा गई जिसके बाद दूसरी कार उससे टकरा गई। दो कारों में सात लोग सवार थे जो हुगुली से पुरी जा रहे थे।स्थानीय लोगों के अनुसार, टैंकर का टायर फटने से हादसा हुआ।अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर से टकराने वाले वाहन के चालक ने पास के सोरो अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज चल रहा है।

Explore our articles