spot_img

Ayodhya: आंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने का विरोध कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज

Ayodhya

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
अयोध्या:(Ayodhya)
आंबेडकर नगर जिले के जलालपुर (Ambedkar Nagar district’s Jalalpur) में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने के विरोध के दौरान कथित रूप से एक महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाली ‘भीम आर्मी’ संगठन की दलित महिला कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में रविवार को कुछ अराजक तत्वों ने आंबेडकर की एक प्रतिमा पर कालिख पोत दी। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में महिलाओं समेत कई लोग मौके पर जमा हो गये और घटना का विरोध करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भीड़ में ‘भीम आर्मी’ संगठन की कई कार्यकर्ताएं भी शामिल थीं।

पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि विरोध कर रही महिलाओं ने उग्र रुख अख्तियार कर लिया और एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला किया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर स्थिति सामान्य है।

जलालपुर के उप जिलाधिकारी हरि शंकर लाल ने बताया कि पुलिस आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Explore our articles