spot_img

New Delhi: होंडा कार्स का भारत में उत्पादन का आंकड़ा 20 लाख इकाई के पार

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
होंडा कार्स इंडिया का भारत (Honda Cars India’s) में कुल उत्पादन का आंकड़ा 20 लाख इकाई के पार हो गया है।

(ये भी पढे -Mumbai: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 362 अंक चढ़कर 61,000 अंक के पार)

कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी (company) ने 20 लाखवें वाहन का उत्पादन अपने राजस्थान के टपूकड़ा संयंत्र में किया है। कंपनी ने भारत में उत्पादन दिसंबर, 1997 में शुरू किया था। परिचालन शुरू करने के बाद कंपनी अबतक भारत में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) ताकुया त्सुमुरा(Takuya Tsumura) ने बयान में कहा, ‘‘20 लाख इकाइयों के उत्पादन का आंकड़ा पिछले 25 साल के दौरान होंडा की ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

कंपनी अपने सिटी और अमेज सेडान वाहनों को घरेलू बाजार में बेचने के अलावा 15 से अधिक बाजारों में इनका निर्यात भी करती है।

Explore our articles