spot_img

Bhadohi : खेलकूद को दिनचर्या का हिस्सा बनाएः दीनानाथ भाष्कर

Bhadohi: Make sports a part of daily routine: Dinanath Bhaskar

काशीराज महाविद्यालय, इंटर कालेज में खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
बच्चों के जीवन में जितनाआवश्यक किताबी ज्ञान है, उतना ही जरूरी खेलकूद है। खेलकूद से न सिर्फ बच्चे का व्यक्तित्व निखरता है, बल्कि बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। बच्चों में कुछ कर गुजरने की भावना प्रस्फुटित होती है और यही बच्चे के विकास का माध्यम बनती है। यह बातें औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कही।
काशीराज महाविद्यालय इंटर कालेज औराई में तीन दिवसीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज करते हुए दीनानाथ भाष्कर ने कहा, खेलकूद जैसी गतिविधियों में शामिल होने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास काफी तेजी से होता है। बच्चोंमें आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। इसलिए बच्चों को ऐसा ज्ञान दिया जाए, ताकि खेलकूद बच्चों के दैनिक जीवन का हिस्सा बने।
इसके पूर्व तीन दिवसीय 27वीं जनपदीय अन्तर्विद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक दीनानाथ भाष्कर ने मां वीणापाणि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रबंधक द्वारिका नाथ दुबे, प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, विजय शंकर दुबे, चुन्नू, दिनेश सिंह, आनंद तिवारी, बबलू मिश्र, कुलदीप दुबे, डब्बू सिंह, श्रीदेव, राजेश सरोज आदि उपस्थित रहे।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles