spot_img

Bhadohi : अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल

Bhadohi: Delegation met DM against derogatory remarks

परिषदीय विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ डीएम, बीएसए से की गई शिकायत
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही:(Bhadohi)
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन भी सौंपा गया। जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी ने कहा, सरकारी शिक्षक रमेशचंद्र यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ भदोही के व्हाट्सएप्प ग्रुप में हिंदू देवी-देवताओं को बालात्कारी, झूठा, पाखंडी और ब्राह्मण समाज को आतंकवादी, बलात्कारी, हत्यारा जैसे घिनौने शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट किया गया।
संबंधित शिक्ष के द्वारा ग्रुप में इस तरह का मैसेज रोजाना किया जाता था, जिस पर विभाग द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में आज जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी सहित थाना ज्ञानपुर को प्रार्थनापत्र दिया गया और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्रनारायण सिंह ने युवजन सभा के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित शिक्षक रमेशचंद्र यादव के खिलाफ त्वरित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई के लिए भी लिखापढ़ी की जाएगी।
संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी ने कहा, समाज की एकता-अखंडता को खंडित करने वाले, समाज विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ संगठन हमेशा आवाज उठाता रहेगा। ज्ञापन देने में कमल तिवारी, अखिलेश दुबे, चंद्रेश तिवारी, वेद दुबे, प्रवीण पांडेय, ऋतिक तिवारी, अमन दुबे, प्रदीप शुक्ल, जित्तू उपाध्याय, टोनी यादव सहित समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Explore our articles