Home crime news West Singhbhum : नक्सलियों के ट्रैप में सीआरपीएएफ अधिकारी घायल, रांची एयरलिफ्ट

West Singhbhum : नक्सलियों के ट्रैप में सीआरपीएएफ अधिकारी घायल, रांची एयरलिफ्ट

0
331

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के कोल्हान जंगल में सर्चिंग के दौरान गुरुवार को नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाईक होल की चपेट में आने सीआरपीएफ के एक अधिकारी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के द्वारा टोंटो थाना क्षेत्र के हाथीबुरु जंगल में भाकपा माओवादी नक्सलियों के विरुद्ध सयुंक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सीआरपीएफ के एसआई परविंदर कुमार स्पाईक होल की चपेट में आ गए, जिससे लोहे का सरिया अधिकारी के पैर के आर पार हो गया। घायल अधिकारी को तत्काल सहायता पहुंचाते हुए एयरलिफ्ट कर रांची मेदांता शिफ्ट किया गया है। फिलहाल जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच संघर्ष लगातार जारी है। नक्सलियों पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों के तरफ से लगातार सर्च अभियान भी चलाया जाता रहा है। इसलिए नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को टारगेट कर ऐसे ट्रैप बिछाए जाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके।