spot_img

Ratlam : रतलाम जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पे शल ट्रेन के आठ फेरों का परिचालन

रतलाम : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के आठ फेरों का परिचालन किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना ने दी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09621 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 12 नवम्बर, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक अजमेर से प्रति रविवार को 06.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(17.40/17.50, रविवार) होते हुए प्रति सोमवार को 04.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09622 बान्द्रा टर्मिनस अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल 13 नवम्बर, 2023 से 01 जनवरी, 2024 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति सोमवार को 11.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन(21.30/21.40, सोमवार) होते हुए मंगलवार को प्रात: 09.10 बजे अजमेर पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन कुल 16 कोच के साथ चलेगी जिसमें एक दिशा में लगभग 1000 से अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles