spot_img

Mirzapur : हादसे में घायल छात्र ने तोड़ा दम, नाै दिन बाद बुझ गई जिंदगी की लौ

Mirzapur: Student Injured in Accident Succumbs; Life's Flame Extinguished After Nine Days

मीरजापुर : (Mirzapur) चुनार कोतवाली क्षेत्र (Chunar Kotwali police station) में सड़क हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

बगहां गांव निवासी 13 वर्षीय किशन तिवारी (13-year-old Kishan Tiwari, a resident of Bagaha village), जो कक्षा 7 का छात्र था, 24 अप्रैल को स्कूल से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे तेलिया नाला के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को किशोर ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। किशन की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह (Vijay Shankar Singh) ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है। अब किशोर की मौत के बाद संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

Nagpur : बेटी होने पर दिया तीन तलाक, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर : (Nagpur) नागपुर में एक मुस्लिम महिला (Nagpur, a Muslim woman) ने अपने पति और सास के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने और...

Explore our articles