
नई दिल्ली : (New Delhi) पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल (आईके गुजराल) के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल (Naresh Gujral, son of former Prime Minister Inder Kumar Gujral) साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने मैसेजिंग ऐप पर उनकी फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनकी कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) (Chief Financial Officer) को धोखे में लिया और करीब 7.8 करोड़ रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। यह ठगी 12 जून से 16 जून के बीच हुई। 16 जून को नरेश गुजराल की बेटी की नजर इन लेनदेन पर पड़ी। उन्होंने अपने पिता से पुष्टि की तो पता चला कि उन्होंने कोई ऐसा निर्देश नहीं दिया था। इसके बाद मामले की शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच शाखा में की गई। जांच में पता चला पैसा पहले महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के चार बैंक अकाउंट में भेजा गया। हर अकाउंट में 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद पैसे को लगभग 30 से 40 अकाउंट में बांटा गया और फिर कई और ‘म्यूल अकाउंट’ (‘mule accounts’) के जरिए घुमाया गया, ताकि पैसे के सोर्स का पता न चल सके।





