spot_img

Kolkata: ममता बनर्जी ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी है। बुधवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट कर ममता बनर्जी ने लिखा, “बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सभी को मैं हार्दिक शुभकामनाएं दे रही हूं।”

उल्लेखनीय है कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। 536 ई.पू. बैसाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध का जन्म लुंबिनी, शाक्य राज्य (आज का नेपाल) में हुआ था। इस पूर्णिमा के दिन ही 483 ई. पू. में 80 वर्ष की आयु में ”कुशनारा” में में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। वर्तमान समय का कुशीनगर ही उस समय ”कुशनारा” था। इस वर्ष 2024 में बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को है।

Explore our articles