spot_img

Varanasi : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री एवं आचार्य की परीक्षा प्रारम्भ

परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को ध्यान मे रखे : कुलपति प्रो. त्यागी

वाराणसी : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध देश के महाविद्यालयों की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन परिसर के परीक्षा केन्द्र (परीक्षा भवन) में दो पालियों में क्रमश: प्रात: 07 से 10 बजे तक शास्त्री प्रथम,तृतीय तथा अपरांह 02 से 05 बजे तक शास्त्री द्वितीय एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा हुई।

प्रथम पाली के केन्द्र अध्यक्ष प्रो. अमित कुमार शुक्ल के अनुसार 303 परीक्षार्थियों में से 09 अनुपस्थित रहे। शेष 294 परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में शान्तिपूर्वक परीक्षा दी। द्वितीय पाली के केन्द्र अध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पान्डेय एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ रविशंकर पान्डेय ने बताया कि 729 परीक्षार्थियों में से 12 अनुपस्थित रहे। कुल 717 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। दोनों पालियों में 1011 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया।

देश के सभी केन्द्रों पर हुई परीक्षा

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियन्त्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि देश के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा होने की सूचना प्राप्त हुई है। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा है कि परीक्षा को केन्द्राध्यक्ष नकल विहीन, सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी बनाए। किसी भी तरह की समस्या होने पर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जन सहयोग के लिये बने नियन्त्रण कक्ष से सम्पर्क किया जा सकता है।

विनयाधिकारी मंडल ने की सम्पूर्ण परीक्षा की निगरानी

दोनों पालियों की परीक्षा में केन्द्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय उनकी तलाशी ली गई। इसके बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति दी गयी । चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में उड़ाका दल परीक्षा केन्द्र का सघन जाँच करता रहा।

Explore our articles