
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के 67वें स्थापना दिवस (Maharashtra’s 67th Foundation Day) के अवसर पर मुंबई के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क (historic Chhatrapati Shivaji Maharaj Park) में आयोजित समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा (Governor Jishnu Dev Varma) ने राज्य की प्रगति का एक भव्य खाका पेश किया। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र न केवल देश का आर्थिक इंजन बना रहेगा, बल्कि ‘विकसित महाराष्ट्र 2047’ के विजन के साथ नई ऊंचाइयों को छुएगा।
आर्थिक लक्ष्य और निवेश का ‘पावरहाउस’
राज्यपाल ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन डॉलर के राष्ट्रीय लक्ष्य में महाराष्ट्र अकेले 1 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देगा। दावोस (विश्व आर्थिक मंच) में 31.25 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत 50 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। विदेशी निवेशकों के लिए अब एक समर्पित FDI डेस्क भी काम कर रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर: नए भारत का प्रवेश द्वार
महाराष्ट्र के बुनियादी ढांचे में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वधावन बंदरगाह (पालघर) (Vadhavan Port) भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह बनेगा, जिससे 12 लाख नौकरियां पैदा होंगी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) (Navi Mumbai International Airport and Metro Line-3) पूरी तरह तैयार हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट ने खंडाला घाट के सफर को सुरक्षित और तेज बना दिया है।
किसानों का कल्याण और सौर ऊर्जा का रिकॉर्ड
राज्य ने अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच 45,911 सौर पंप स्थापित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। 1 करोड़ से अधिक किसानों को ₹15,950 करोड़ की आपदा राहत सीधे वितरित की गई है। साथ ही, ‘बलिराज मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 45 लाख पंपों को भारी सब्सिडी दी जा रही है।
महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए ‘निपुण सेतु’
‘उमेद’ मिशन के जरिए राज्य में 4 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। युवाओं के लिए 70,000 सरकारी पदों पर भर्ती जारी है। एक नई पहल ‘निपुण सेतु’ (‘Nipun Setu’) शुरू की गई है, जो उन उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाएगी जो सरकारी इंटरव्यू के अंतिम चरण तक तो पहुंचे लेकिन चयन से चूक गए।
राज्यपाल ने ‘चीफ मिनिस्टर स्टूडेंट साइंस यात्रा’ का उल्लेख किया, जिसके तहत ग्रामीण छात्र इसरो (ISRO) और नासा (NASA) जैसे संस्थानों का दौरा करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ जैसे अभियानों और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी।


